आंदोलन में मारे गए किसानों पर बोले राज्यपाल सत्यपाल मलिक-कुतिया के मरने पर तो नेता...

 


झुंझनुं. मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने किसान आंदोलन (Kisan Andolan) में मारे गए लोगों को लेकर चिंता जाहिर की है. राज्यपाल ने कहा है कि एक भी किसान की मौत होती है तो दर्द होता है. एक निजी कार्यक्रम में राजस्थान स्थित झुंझनुं पहुंचे राज्यपाल ने मीडिया से बात की. मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन का लंबा चलना किसी के भी हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि कुतिया मर जाए तो हमारे नेता शोक संदेश जारी कर देते हैं. 250 किसान मर गए तो कोई बोला तक नहीं. यह मुझे दर्द पहुंचाता है.


राज्यपाल ने दावा किया कि यह ऐसा मामला नहीं है जिसका कोई समाधान ना हो. दोनों पक्षों में बहुत दूरी नहीं है. इस मामले का समाधान हो सकता है. राज्यपाल ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ही मुद्दा है. अगर एमएसपी को कानूनी रूप दे दें, तो आसानी से यह मुद्दा हल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब देश भर के किसानों तक पहुंच चुका है. ऐसे में जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो. उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए मैं किसानों, नेताओं को सिर्फ सलाह दे सकता हूं. मेरी सिर्फ इतनी ही भूमिका है.

Comments

Popular posts from this blog

किसान संघर्ष समिति ने कही चौटाला का बहिष्कार करने की बात तो भड़क गए ग्रामीण और....

Malshej Ghat Hill Station Resort | 7977153733 | Shivneri Junnar, Harichandragad, Naneghat, Jivdhan Farm House, Hotel Tent City.