किसान संघर्ष समिति ने कही चौटाला का बहिष्कार करने की बात तो भड़क गए ग्रामीण और....
फरीदाबाद. उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 21 मार्च को फरीदाबाद आगमन के दौरान विरोध की प्लानिंग को लेकर ग्रामीण और किसान संघर्ष समिति आमने-सामने है. ग्रामीणों का कहना है कि डिप्टी सीएम को रोकना किसी भी तरीके से सही नहीं है. उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को फरीदाबाद के गांव नरियाला में 21 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत करनी है. इसी को लेकर किसान संघर्ष समिति ने उनका वहिष्कार करने की अपील की. किसान संघर्ष समिति के लोग लगातार अलग-अलग गांव में जाकर ग्रामीणों से दुष्यंत चौटाला का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं. इसी क्रम में आज वह गांव नरियाला पहुंचे और गांव वालों से दुष्यंत चौटाला का बहिष्कार करने की अपील की, लेकिन इस बात को सुनकर ग्रामीण भड़क गए. दोनों पक्षों में जमकर गरमा-गरमी देखने को मिली.
Comments
Post a Comment