Posts

Showing posts from March, 2021

आंदोलन में मारे गए किसानों पर बोले राज्यपाल सत्यपाल मलिक-कुतिया के मरने पर तो नेता...

Image
  झुंझनुं.  मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने किसान आंदोलन (Kisan Andolan) में मारे गए लोगों को लेकर चिंता जाहिर की है. राज्यपाल ने कहा है कि एक भी किसान की मौत होती है तो दर्द होता है. एक निजी कार्यक्रम में राजस्थान स्थित झुंझनुं पहुंचे राज्यपाल ने मीडिया से बात की. मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन का लंबा चलना किसी के भी हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि कुतिया मर जाए तो हमारे नेता शोक संदेश जारी कर देते हैं. 250 किसान मर गए तो कोई बोला तक नहीं. यह मुझे दर्द पहुंचाता है. राज्यपाल ने दावा किया कि यह ऐसा मामला नहीं है जिसका कोई समाधान ना हो. दोनों पक्षों में बहुत दूरी नहीं है. इस मामले का समाधान हो सकता है. राज्यपाल ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ही मुद्दा है. अगर एमएसपी को कानूनी रूप दे दें, तो आसानी से यह मुद्दा हल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब देश भर के किसानों तक पहुंच चुका है. ऐसे में जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो. उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए मैं किसानों, नेताओं को सिर्फ सलाह दे सकता हूं. मेरी सिर्फ इतनी ही भूमिका है.

किसान संघर्ष समिति ने कही चौटाला का बहिष्कार करने की बात तो भड़क गए ग्रामीण और....

  फरीदाबाद.  उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 21 मार्च को फरीदाबाद आगमन के दौरान विरोध की प्लानिंग को लेकर ग्रामीण और किसान संघर्ष समिति आमने-सामने है. ग्रामीणों का कहना है कि डिप्टी सीएम को रोकना किसी भी तरीके से सही नहीं है. उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को फरीदाबाद के गांव नरियाला में 21 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत करनी है. इसी को लेकर किसान संघर्ष समिति ने उनका वहिष्कार करने की अपील की. किसान संघर्ष समिति के लोग लगातार अलग-अलग गांव में जाकर ग्रामीणों से दुष्यंत चौटाला का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं. इसी क्रम में आज वह गांव नरियाला पहुंचे और गांव वालों से दुष्यंत चौटाला का बहिष्कार करने की अपील की, लेकिन इस बात को सुनकर ग्रामीण भड़क गए. दोनों पक्षों में जमकर गरमा-गरमी देखने को मिली.